फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demolition and demand for investigation of the case

तोड़फोड़ और मामले की जांच करवाने की मांग

विज्ञापन
Demolition and demand for investigation of the case
रियासी। तलवाड़ा में मंगलवार को हुए विवाद के संदर्भ में ग्रामीणों की बुधवार को एक बैठक हुई। इसमें एसटीसी भूमि विवाद मामले की न्यायिक जांच करवाने की मांग की। जानकारी के अनुसार मुख्य चौक में हुई बैठक में लोगों ने कहा गया कि एसटीसी बनाने के लिए एनएचपीसी ने जितनी जमीन दी थी उस से ज्यादा पर कब्जा किया गया है। कुछ वर्ष पहले भी गांव की तरफ जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया था, जिसका काफी विरोध हुआ था। अब एसटीसी खाली जमीन को कब्जाने की फिराक में है। मंगलवार को एक पोल्ट्री शेड तोड़ दिया गया। बैठक में लोगों ने उत्पन्न माहौल के चलते सुरक्षा मुहैया करवाने सहित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, बुधवार को नायाब तहसीलदार ने तलवाड़ा का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed