फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Democratic government will be at the right time: Jitendra singh

'सही समय पर हो जाएगा लोकतांत्रिक सरकार का गठन'

Sun, 11 Jan 2015 07:58 PM IST
Updated Sun, 11 Jan 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
Democratic government will be at the right time: Jitendra singh

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में चाहे राज्यपाल शासन लागू हो गया है, लेकिन निर्वाचित विधायकों की भी अपनी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि वह राज्यपाल के समक्ष इस बाबत सुझाव रखेंगे, ताकि निर्वाचित विधायकों की सिफारिशों पर काम हो और जनसमस्याओं को निपटारा होता रहे।

विज्ञापन


कश्मीरी पंडित विस्थापितों के संगठन पनुन कश्मीर की ओर से रविवार को भाजपा के नव निर्वाचित विधायकों को सम्मानित किए जाने के समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि राज्यपाल शासन संवैधानिक प्रक्रिया के अंतर्गत लागू हो गया है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित विधायकों का काम खत्म हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सरकार सही समय पर गठित हो जाएगी। जब तक राज्यपाल शासन रहता भी है, तब भी निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए और पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में सभी विधायकों को अपनी प्राथमिकताओं पर चर्चा कर उन पर काम शुरू कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस बाबत सुझाव देंगे

Democratic government will be at the right time: Jitendra singh

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के इतिहास में पहली बार भाजपा को सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत के साथ 25 सीटें हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि यह 25 सीटें डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान का प्रायश्चित है और भाजपा अपने मूल्यों पर अडिग है।

इस अवसर पर भाजपा विधायकों में गांधीनगर से कविंद्र गुप्ता, जम्मू पूर्व से राजेश गुप्ता, जम्मू पश्चिम से सत शर्मा सीए और रायपुर दोमाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक बाली भगत को सम्मानित किया गया। इसके अलावा भाजपा के महासचिव संगठन अशोक कौल और वरिष्ठ नेता चंद्र मोहन शर्र्मा को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed