फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demanded minority status for the Sikhs

रियासत के सिखों के लिए अल्पसंख्यक दर्जे की मांग

Wed, 24 Feb 2016 10:36 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 24 Feb 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Demanded minority status for the Sikhs

आल पार्टीज सिख कोर्डिनेशन कमेटी (एपीएससीसी) ने बुधवार को राज्यपाल एनएन वोहरा की अध्यक्षता वाले राज्य प्रशासन से गुहार लगाई कि वह जाट समुदाय और पटेल समुदाय की मांगों के संबंध में हाल ही में लिए गए निर्णय से प्रेरणा लें, ताकि जम्मू-कश्मीर के सिखों को भी अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त हो, जो कई वर्षों से लंबित है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मांगें नहीं माने जाने पर राज्य में आंदोलन छेड़ा जाएगा। एपीएससीसी के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रैना ने जारी बयान में कहा है कि जाट और पटेल समुदायों द्वारा रखी गई मांगों के बारे में लिए गए निर्णय से राज्य प्रशासन की आंखें खुलनी चाहिए और उन्हें उनका संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्यपाल की अध्यक्षता वाले राज्य प्रशासन को राज्य के सिखों को अल्पसंख्यक का दर्जा देना चाहिए।

रैना ने यह भी कहा कि जाट और पटेल समुदायों द्वारा मांगों को मनवाने के लिए छेड़े गए आंदोलन को भी राज्य प्रशासन को ध्यान में रखना होगा।

उन्होंने राज्यपाल द्वारा सार्वजनिक मुद्दों को गंभीरता से सुलझाने पर उनकी सराहना की और कहा कि जिस प्रकार वह अन्य मुद्दों को गंभीरता से ले रहे हैं उसी प्रकार से राज्य के सिखों की मांग को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और उस समय के राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आश्वासन दिया था। लेकिन, पूरा नहीं किया।

पीडीपी ने भी चुनाव मैनिफेस्टो में मुद्दे को शामिल किया था, लेकिन 10 महीने बीतने के बाद भी कुछ नहीं किया। एपीएससीसी अध्यक्ष जगमोहन सिंह रैना ने कहा कि उन्होंने इस संदर्भ में राज्यपाल को पात्र लिखा है और सिखों की इस लंबित मांग को केंद्र सरकार के साथ उठाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed