{"_id":"56fbea0b4f1c1b3448f00c12","slug":"demand-to-include-sikhs-in-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: कैबिनेट में सिखों के प्रतिनिधि की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: कैबिनेट में सिखों के प्रतिनिधि की मांग
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 30 Mar 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
ऑल डिस्ट्रिक्ट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
ऑल डिस्ट्रिक्ट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बैनर तले आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बुधवार को सिख समुदाय ने पेश आ रही मुश्किलें सामने रखीं। इस दौरान पीडीपी-भाजपा गठबंधन की बनने वाली सरकार की कैबिनेट में सिखों का एक प्रतिनिधि शामिल करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर सिखों ने आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
ऑल डिस्ट्रिक्ट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सेक्रेटरी सरदार हरजीत सिंह ने कहा कि सिख समुदाय हर समय यहां की मिट्टी से जुड़े रहे। इतना ही नहीं राज्य की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए समय समय पर कुर्बानियां भी दी हैं।
लेकिन सिखों की मांगों की अब तक अनदेखी की गई, क्योंकि हमारा प्रतिनिधित्व करने वाला कोई नहीं। नई सरकार का गठन होने जा रहा है। इसलिए इस बार कैबिनेट में सिखों का कोई एक प्रतिनिधि जरूर रखा जाए।
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अल्पसंख्यक दर्जा, बेरोजगारी, आरक्षण जैसे मुद्दों पर रोशनी डाली गई, जिनका सामना सिखों को करना पड़ रहा है।