फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   demand,lockdown open, ,jammu news,

गैर जरूरी सामान की दुकानें हफ्ते में तीन दिन खोलने का समय दे सरकार

विज्ञापन
demand,lockdown open, ,jammu news,
गैर जरूरी सामान की दुकानें हफ्ते में
विज्ञापन

तीन दिन खोलने का समय दे सरकार
चैंबर के पदाधिकारियों ने उठाई मांग, बोले-आर्थिक तंगी से गुजर रहे दुकानदार
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (सीसीआई) जम्मू ने सरकार से गैर जरूरी सामान की दुकानें सप्ताह में तीन दिन खोलने की अनुमति मांगी है। कहा कि दुकानदार आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। दुकानदारों को रात आठ बजे से दो घंटे के लिए स्टॉक चेक करने और रखरखाव का समय पर्याप्त नहीं है। कोविड कर्फ्यू के चलते रात में कई दुकानदार दुकान पर आने से परहेज करते हैं। अध्यक्ष अरुण गुप्ता की अध्यक्षता में वीरवार को चैंबर कार्यालय में हुई बैठक में गैर आवश्यक वस्तुओं के दुकानदारों के मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।

अध्यक्ष ने कहा कि कई बाजार संगठनों ने अपने मुद्दों को लेकर सीसीआई से संपर्क किया है। सरकार को ऐसे कारोबारियों की आजीविका के बारे में भी सोचना चाहिए। कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए कारोबारियों ने सरकार का पूरा समर्थन किया है। जरूरतमंदों के लिए निशुल्क राशन, दवाएं और ऑक्सीजन की व्यवस्था की है। गैर जरूरी सामान, जैसे कपड़े, जूते-चप्पल, खिलौने, हार्डवेयर, इलेक्ट्रोनिक्स का सामान आदि बेचने वाले कारोबारी कोविड एसओपी का पालन करते हुए सप्ताह में तीन दिन प्रतिष्ठान खोलने के लिए तैयार हैं। कोविड के चलते जम्मू के कारोबारियों को अधिक नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में सरकार को छूट देनी चाहिए। बैठक में चैंबर के पदाधिकारी अनिल गुप्ता, राजीव गुप्ता, गौरव गुप्ता, राजेश गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed