{"_id":"6542c085feeeb1662006a225","slug":"demand-jkrtc-bus-jammu-news-c-10-jam1006-235376-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू-अखनूर रूट से कोट भलवाल व अंब घरोटा के लिए चलाई जाए सरकारी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू-अखनूर रूट से कोट भलवाल व अंब घरोटा के लिए चलाई जाए सरकारी बस
विज्ञापन
कोट भलवाल, अम्ब घरोटा मार्ग पर चलने वाली मेटाडोर में ओवरलोडिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-अखनूर रूट पर कोट भलवाल और अंब घरोटा के लिए सरकारी बस सेवा की लोग मांग कर रहे हैं। इस रूट पर मेटाडोर चलती हैं, लेकिन इनकी संख्या भी कम है, जिससे लोगों को कई घंटे इंतजार करना पड़ता है। इक्का-दुक्का चलने वाली मेटाडोर में यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है।
आलम यह है लोग मेटाडोर की छत्त और खिड़की पर लटककर सफर करने को मजबूर हैं। इस रूट पर यात्री वाहनों की कमी से छह से अधिक पंचायतों के लोग प्रभावित हैं। लोगों ने आरटीओ जम्मू और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर इस रूट पर सरकारी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। पंचायत अंब की सरपंच रजनी देवी ने कहा कि लोग परेशान हैं। हमारी मांग है इस रूट पर सरकारी बस शुरू हो। इसी साल फरवरी में पत्र लिखा था, लेकिन नौ माह बाद भी बस सेवा शुरू नहीं हो पाई। इससे न सिर्फ कामकाज करने वाले लोग बल्कि कॉलेज और स्कूल जाने वाले विद्यार्थी भी परेशान हैं। शहर में जेकेआरटीसी बसों का परिचालन होता है। जबकि शहर में बड़ी संख्या में मेटाडोर और ई-रिक्शा भी चलते हैं। ऐसे में उन रूट पर बस चलनी चाहिए, जहां लोगों को परेशानी आ रही है।