{"_id":"623b878664bb053fd04db06f","slug":"demand-jammu-city-news-jmu256315672","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द हटाया जाए सरोर टोल प्लाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द हटाया जाए सरोर टोल प्लाजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सरोर टोल प्लाजा को जल्द हटाया जाए, क्योंकि बन टोल प्लाजा और सरोर टोल प्लाजा के बीच 60 किलोमीटर से कम दूरी है। यह मांग ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट जम्मू ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के बयान के मद्देनजर उठाई है। क्योंकि मंत्री ने 60 किलोमीटर के भीतर कोई टोल प्लाजा न होने की बात कही है।
फेडरेशन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम, 2008 की धारा 8 में बताया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर 60 किमी. के भीतर दो टोल प्लाजा स्थापित नहीं होंगे। लेकिन सरोर टोल प्लाजा और बन टोल प्लाजा के बीच की दूरी लगभग 37.04 किलोमीटर है। इसलिए व्यापारियों, उद्योगपतियों, पर्यटकों, तीर्थ यात्रियों सहित अन्य लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरोर टोल प्लाजा को तत्काल हटाया जाए। उत्तर भारत में जम्मू के तीर्थ स्थलों का अहम महत्व है। सरकार को सड़क उपयोगकर्ताओं पर करों को बढ़ाने के बजाय राजमार्गों में सुधार और उन्नयन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। लखनपुर टोल प्लाजा को लेकर भी लोगों में आक्रोश है। केंद्रीय मंत्री के बयान के बाद इसे जम्मू-पठानकोट राजमार्ग से तत्काल हटाया जाए, जिससे लोगों को यातायात में राहत मिल सके। बैठक में फेडरेशन पदाधिकारियों में मुनीश महाजन, अभिमन्यु गुप्ता, शाम लाल लंगर, विशाल गुप्ता, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।