फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   demand

अखनूर रोड के किनारे मुहैया करवाई जाए पार्किंग सुविधा

विज्ञापन
demand
जम्मू। चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (सीसीआई) जम्मू का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को महासचिव गौरव गुप्ता के नेतृत्व में एनएचआईडीसीएल के कार्यकारी निदेशक आरके सिंह से मिला। इस दौरान उन्होंने अखनूर रोड के किनारे पार्किंग की सुविधा मुहैया करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि 0 से छह किलोमीटर के दायरे में स्थित दुकानों के आसपास वाहन खड़ा करने की सुविधा नहीं है। निदेशक से मुलाकात के दौरान शिष्टमंडल के सदस्यों ने कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण के कारण उनका व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इसमें करीब 500 व्यापारी सड़क चौड़ीकरण और फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों से प्रभावित हैं। इसलिए जरूरी है कि दुकानदारों को पार्किंग स्लाट उपलब्ध करवाए जाएं। लुधियाना और दिल्ली में फ्लाईओवर के खंभों के बीच पार्किंग विकसित करने की तर्ज पर व्यवस्था करके समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed