फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   demand

एनएचएम कर्मियों को किया जाए नियमित

विज्ञापन
demand
जम्मू। आम आदमी पार्टी के जम्मू पुंछ संसदीय क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सरकार से एनएचएम कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाई है। कहा कि कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। कर्मचारियों को लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन

इसी तरह अन्य विभागों के अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किए जाए। एनएचएम कर्मचारी कोविड संक्रमण के दौरान विपरीत परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। प्रदेश में 1600 के करीब कर्मचारी सेवारत हैं। कई बार प्रदर्शन के बाद आश्वासन दिया कि समस्या हल होगी। रिक्त पदों पर इन कर्मचारियों को नियुक्त किया जाए। उन्होंने सरकार द्वारा डिस्पोजेबल सामान की तरह उपयोग और फेंकने की नीति की आलोचना करते हुए कहा कि ये पैरामेडिक्स अपनी सेवाओं के नियमितीकरण के लायक हैं क्योंकि सरकार ने उन्हें 2019 में स्वास्थ्य क्षेत्र में फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में काम करने के लिए तैनात किया। अब सरकार भेदभाव कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed