फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   demand

टीएस वजीर की हत्यारों को जल्द किया जाएग गिरफ्तार

विज्ञापन
demand
जम्मू। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह के नेतृत्व में चांद नगर स्थित गुरुद्वारे में हुई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं, पूर्व एमएलसी टीएस वजीर हत्या मामले की उचित जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जम्मू दौरे के दौरान उनके चांद नगर गुरुद्वारा में आने का आश्वासन मिला था। लेकिन एक व्यक्ति की साजिश के चलते कार्यक्रम को डिग्याना आश्रम में तबदील कर दिया गया। इस बारे में प्रबंधक कमेटी को जानकारी भी नहीं दी गई, जोकि निंदनीय है। इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। पूर्व एमएलएसी टीएस वजीर की हत्या के दो माह बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। इस बारे में भी केंद्रीय गृहमंत्री को भी ज्ञापन सौंपना था, लेकिन मौका ही नहीं मिला है। इसलिए सरकार से मांग है कि मामले की जल्द जांच करवाई जाए।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पंजाबी भाषा के अस्तित्व को खत्म किया जा रहा है। स्कूलों, कालेजों और विवि में पंजाबी भाषा के शिक्षकों का अभाव है। पंजाबी को राज भाषा का दर्जा नहीं दिया गया। उपराज्यपाल को अवगत करवाने के बाद भी जमीनी स्तर पर काम नहीं हुआ है। कश्मीर में अल्पसंख्यकों के बच्चों को न तो पीएम पैकेज दिया जा रहा है और न ही उनकी सुरक्षा की जा रही है। उन्होंने प्रदेश प्रशासन से मांगाें को जल्द पूरा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed