फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   demand

बोर्ड परीक्षा और अन्य शुल्क के लिए शुरू हो ऑनलाइन पोर्टल

विज्ञापन
demand
जम्मू। पंजीकरण रिटर्न (आरआर) और बोर्ड परीक्षा सहित अन्य शुल्क को जमा करवाने के लिए जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (जेकेबोस) एक ऑलाइन पोटर्ल शुरू करे। इससे स्कूल संचालकों के साथ विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और वह ऑनलाइन फीस जमा करवा सकेंगे। यह मांग ऑल जेएंडके प्लस टू लेक्चरर फोरम ने रविवार को वर्चुअल मोड पर हुई मास्कि बैठक में कही। फोरम के मुख्य संरक्षक आरएस सलाथिया की अध्यक्षता में हुई बैठक हुई, जिसमें जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों से लेक्चरर और प्रिंसिपल ने भाग लिया था।
विज्ञापन

बैठक में एसीपी सहित प्लस टू लेक्चरर के विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला गया। इसमें स्थानांतरण नीति को निष्पक्ष तरीके से लागू करना, अन्य जिलों में पदस्थ प्राध्यापकों के लिए आवास की व्यवस्था, कई वर्षों से रिक्त पड़े प्रधानाध्यापकों एवं व्याख्याताओं के पदों को भरना, दूरस्थ क्षेत्रों में पदस्थापित व्याख्याताओं का एक वर्ष की सेवा के बाद प्रत्यावर्तन, आरआर और परीक्षा सहित सभी बोर्ड शुल्क जमा करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने की मांग रखी। इस दौरन कर्मचारियों ने कहा कि पिछले वर्ष की 10वीं,11वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा शुल्क का 90 प्रतिशत छात्रों को वापस कर दिया जाएगा क्योंकि परीक्षा ऑफ़लाइन आयोजित नहीं की गई थी। बैठक प्रवीन अख्तर, यशपाल, आरजी डोगरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed