{"_id":"5f5a8eef8ebc3e54e4402b31","slug":"demand-jammu-city-news-jmu218417676","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेयर हाउस के कारोबारियों ने गोदाम के लिए जगह मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेयर हाउस के कारोबारियों ने गोदाम के लिए जगह मांगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट जम्मू के शिष्टमंडल ने प्रधान रतन लाल महाजन के नेतृत्व में वीरवार को कन्वेंशन सेंटर में उपराज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा से मुलाकात कर उन्हें वेयर हाउस की बुनियादी समस्याओं और मांगों से अवगत कराया। इस दौरान सलाहकार को मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा गया।
फेडरेशन के महासचिव दीपक गुप्ता व अन्य सदस्यों ने बताया कि 1956 में वेयर हाउस को शुरू किया गया था, लेकिन समय के साथ वेयर हाउस की जरूरतें बढ़ती गईं, मगर जमीनी स्तर पर उस पर काम नहीं हुआ है। उन्होंने मालिकाना अधिकार के साथ वेयर हाउस में गोदाम के लिए जगह उपलब्ध करवाने की मांग की। साथ ही बड़े बाजारों के बढ़ते चलन को छोटे कारोबारियों के लिए खतरा बताया। वेयर हाउस में मौजूदा पार्किंग की क्षमता को 100 से बढ़ाकर 200 कारों की करने की मांग की। इसके लिए तवी किनारे जगह देखने को कहा। इसमें ट्रक और लोड कैरियर के लिए भी पार्किंग का विस्तार करने को कहा। इसके अलावा वेयर हाउस के प्रमुख मार्गों को दुरुस्त बनाकर तारकोल डालने और करीब 10 हाई मास्ट लाइट लगवाने के साथ खराब स्ट्रीट लाइट को बदलने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले साल वेयर हाउस में 10 डेंगू के संक्रमित मामले सामने आए थे। यहां निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पानी जमा रहता है। जिससे मच्छर पनपते हैं। सभी नालियों की सफाई करवाकर निकासी की उचित व्यवस्था की जाए।