फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Demand for the new train

कश्मीर घाटी के लिए वैली आन व्हील्स और जॉय ट्रेन की मांग

Thu, 05 May 2016 11:56 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 05 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Demand for the new train
ट्रेन का सफर करतीं मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि राजस्थान की पैलेस आन व्हील्स की तर्ज पर केंद्र से रियासत के लिए वैली आन व्हील्स ट्रेन की मांग की गई है। इसी तरह से बच्चे और परिवार के आउटिंग के लिए जॉय ट्रेन के लिए भी बातचीत की गई है। अहमदाबाद, कोलकाता, मुंबई से विशेष पर्यटन ट्रेनों से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


पर्यटकों की सुविधा के लिए उन्होंने गुलमर्ग, पहलगाम, पत्नीटाप और सोनमर्ग में टिकट आरक्षण केंद्र खोलने का आग्रह किया। इसके साथ ही स्टेशन विकास कार्यक्रम के तहत रेलवे स्टेशनों पर हस्तकला को समर्पित स्टालों की मांग की। उम्मीद है केंद्रीय सरकार इस पर संजीदगी से गौर करेगी। 
विज्ञापन


आतंकवाद के नाम पर इस्लाम को बदनाम किया जा रहा
हरी झंडी दिखाने से पूर्व जनता को संबोधित करते हुए महबूबा ने कहा कि पूरे विश्व में आतंकवाद के नाम पर इस्लाम को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंदूक की संस्कृति की शुरुआत अमेरिका से हुई। रूस और पाकिस्तान को आतंकवाद के लिए इस्तेमाल किया गया। महबूबा ने यह भी कहा कि आज जो पाकिस्तान में हालात हैं, वे आतंकवाद के कारण ही बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई ट्रेनों का शेड्यूल
बडगाम बारामूला बडगाम रूट पर डीईएमयू ट्रेन सप्ताह में शुक्रवार को छोड़कर कुल छह दिन तक चलेंगी। इसी तरह से बारामूला से बडगाम रूट पर शनिवार को छोड़ सप्ताह के अन्य तमाम दिनों में ट्रेन सेवा फरहाम रहेगी।


ट्रेनों के स्टापेज मजहोम, पट्टन, हमरे और सोपोर स्टेशन रहेंगे। इसी तरह से बनिहाल बारामूला बनिहाल फास्ट ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। बनिहाल से बारामूला रूट पर शनिवार जबकि बारामूला से बनिहाल रूट पर ट्रेन शुक्रवार को नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed