फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demand for scholarship application

Jammu News: ओबीसी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति के आवेदन जम्मू से मंजूर करने की मांग

विज्ञापन
Demand for scholarship application
 समाज कल्याण विभाग के निदेशक के साथ बलबीर राम रतन   स्रोत - स्वयं 
- समाज कल्याण विभाग अभी तक कश्मीर भेज रहा आवेदन
विज्ञापन


- छात्रवृत्ति मिलने में देरी से विद्यार्थियों को हो रही परेशानी





अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू संभाग के ओबीसी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के आवेदन जम्मू में ही मंजूर करने, एससी विद्यार्थियों की लंबित छात्रवृत्ति राशि जल्द जारी करने और आवेदन प्रक्रिया आसान बनाने की मांग उठाई गई है। अभी तक ओबीसी विद्यार्थियों के आवेदन कश्मीर भेजे जाते हैं जिससे छात्रवृत्ति मिलने में देरी होती है।





जम्मू-कश्मीर एससी, एसटी एवं बीसी विकास निगम के पूर्व वाइस चेयरमैन और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलबीर राम रतन ने सोमवार को समाज कल्याण विभाग के निदेशक रणजीत सिंह (केएएस) से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर संभागों में समाज कल्याण विभाग के अलग-अलग निदेशालय हैं। ऐसे में जम्मू संभाग के ओबीसी विद्यार्थियों के आवेदन मंजूरी के लिए कश्मीर भेजने के बजाय जम्मू में ही निपटाए जाने चाहिए। इससे आवेदन मंजूर होने में लगने वाला समय कम हो सकता है।बलबीर राम रतन ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कई विद्यार्थी पढ़ाई का खर्च पूरा करने के लिए छात्रवृत्ति पर निर्भर हैं। राशि समय पर नहीं मिलने से परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन




समाज कल्याण विभाग के निदेशक रणजीत सिंह ने इन मुद्दों को सुनकर जल्द से जल्द हल करने की बात कही। बैठक में सहायक निदेशक सिद्धार्थ दुबे और वित्तीय सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी रीना वर्मा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed