फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demand for railway station in Kaudi and stoppage of Vande Bharat

Jammu News: कौड़ी में रेलवे स्टेशन और वंदे भारत के ठहराव की मांग

Tue, 17 Jun 2025 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 17 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Demand for railway station in Kaudi and stoppage of Vande Bharat
रियासी के मिनी सचिवालय में पहुंचे कौड़ी के ग्रामीण नारेबाजी करते हुए।  स्रोत : संवाद - फोटो : reasi
स्थानीय लोगाें ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। कौड़ी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों ने सोमवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान क्षेत्र में रेलवे स्टेशन की स्थापना और वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए निर्धारित ठहराव की मांग की गई। स्थानीय प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह क्षेत्र लंबे समय से रेलवे संपर्क से वंचित है, जबकि उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के तहत अन्य क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है।
निवासियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन की स्थापना से न केवल हजारों ग्रामीणों को लाभ होगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही परिवहन सुविधाएं सुलभ होंगी और क्षेत्र में आर्थिक प्रगति को गति मिलेगी। उन्होंने कौड़ी के सामरिक महत्व का उल्लेख करते हुए रेल मंत्रालय से विस्तृत व्यवहार्यता सर्वेक्षण कराने और क्षेत्र को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने की अपील की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्तमान में कौड़ी में वंदे भारत एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव तो है, लेकिन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने स्टेशन को आधिकारिक दर्जा देने और वंदे भारत सहित प्रमुख ट्रेनों के नियमित ठहराव की मांग की। निवासियों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर रेल मंत्रालय तक पहुंचाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे शांतिपूर्ण भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed