फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   demand,development,samba news

त्रेवा में पहुंचे प्रमुख सचिव से सिंचाई व्यवस्था की मांग उठाई

विज्ञापन
demand,development,samba news
त्रेवा में पहुंचे प्रमुख सचिव से सिंचाई व्यवस्था की मांग उठाई
विज्ञापन

- नवीन चौधरी ने सरपंच बलवीर कौर को किसान एडवाइजरी बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। कृषि और बागवानी विभाग के प्रमुख सचिव नवीन चौधरी ने विभागीय अधिकारियों के साथ अरनियां की त्रेवा पंचायत का दौरा कर किसानों की समस्याएं जानीं। साथ ही क्षेत्र के विकास और किसानों की समस्याएं हल करवाने में सहयोग कर रहीं त्रैवा पंचायत की सरपंच बलबीर कौर से भी मुलाकात की। कृषि क्षेत्र में अग्रसर और विशेष जानकारी रखने पर बलवीर कौर को किसान एडवाइजरी बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया। इस दौरान मुख्य सचिव ने गांव में बनाई गई मंडी का भी निरीक्षण किया।

सरपंच बलबीर कौर ने किसानों की अलग-अलग समस्याओं को उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया। इनमें सिंचाई की व्यवस्था, ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हुई फसल सहित अन्य परेशानियों को उजागर किया। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मांग की कि किसानों को ओलावृष्टि के कारण हुए नुकसान के मुआवजे के बारे में ज्यादा जानकारी दी जाए। साथ ही बताया कि उनके पास जगह तो उपलब्ध है, लेकिन पशु पालन के लिए बिल्डिंग नहीं है। सरपंच ने बताया कि क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम निरंतर करवाया जाता है और कई प्रकार के पौधे भी लगाए जाते हैं, लेकिन इनकी देखभाल न होने से पौधे नष्ट हो जाते हैं। इस दौरान क्षेत्र के किसान व अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed