{"_id":"624a8689d328c4754f591e83","slug":"delimitation-commission-public-meeting-at-jammu-convention-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसीमन आयोग: जम्मू कन्वेंशन सेंटर में जन सुनवाई जारी, कठुआ जिले से मिले 15 सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिसीमन आयोग: जम्मू कन्वेंशन सेंटर में जन सुनवाई जारी, कठुआ जिले से मिले 15 सुझाव
Mon, 04 Apr 2022 11:21 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:21 AM IST
सार
परिसीमन आयोग की सात सदस्यीय टीम जम्मू कन्वेंशन सेंटर में जन सुनवाई कर रही है। इस दौरान कठुआ जिले से परिसीमन आयोग को 15 सुझाव मिले हैं।
विज्ञापन
Delimitation Commission
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जस्टिस (रिटायर्ड) रंजना प्रकाश देसाई की अगुवाई में सात सदस्यीय परिसीमन आयोग की टीम सोमवार को जम्मू कन्वेंशन सेंटर में जन सुनवाई कर रही है। टीम में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र, केएन भार, डॉ. चंद्र भूषण कुमार, बृजेश कुमार, संगारा राम और वीडी वोरा भी शामिल हैं। यह चर्चा आज करीब ढाई बजे तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
जनसुनवाई के दौरान कठुआ जिले से परिसीमन आयोग को 15 सुझाव मिले। कठुआ जिले के प्रतिनिधियों ने कठुआ उत्तर निर्वाचन क्षेत्र का नाम बदलकर जसरोटा निर्वाचन क्षेत्र करने की मांग की। साथ ही उन्होंने डिंगा अंब को निर्वाचन क्षेत्र का दर्जा देने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जम्मू कन्वेंशन सेंटर में जम्मू संभाग के दस जिलों के 220 लोगों को आयोग से मुलाकात का न्योता दिया गया है। इनमें कई प्रमुख सियासी नेता भी शामिल हैं। इनमे कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, पैंथर्स पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह, अपनी पार्टी के संभागीय अध्यक्ष मनजीत सिंह, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष एसआर मजोत्रा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन