{"_id":"08f99a42ca24d86a8d25cca34a0a5c70","slug":"delhi-police-does-not-distraught-kashmiri-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जम्मू-कश्मीर के छात्रों को नहीं कर रहे परेशान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जम्मू-कश्मीर के छात्रों को नहीं कर रहे परेशान’
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 23 Feb 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू विवाद मामले में जम्मू एवं कश्मीर के छात्रों को परेशान करने के आरोपों को खारिज करते हुए दिल्ली पुलिस ने इसे कोरी अफवाह करार दिया है। इस मामले में सोमवार को पुलिस मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में स्पेशल सीपी क्राइम ताज हसन ने लोगों से अपील की है कि इन अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक कुछ शरारती तत्व जनता को गुमराह करने के लिए दिल्ली पुलिस को बदनाम कर रहे हैं। पुलिस की छवि खराब करने की नियत से उन्होंने अफवाह उड़ा दी है।
विज्ञापन
ऐसे में कश्मीर व दिल्ली में रहने वाले उनके अभिभावक परेशान हैं। यही वजह है कि रविवार को देशद्रोह के आरोपी छात्रों के जेएनयू कैंपस में आने के बाद भी पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए कोई जल्दबाजी नहीं की। हसन ने कहा कि किसी छात्र या शख्स को परेशानी है तो वह 1093 या 100 नंबर कॉल कर इसकी सूचना दें।
विज्ञापन