दिल्ली पुलिस फिर से नावेद से कर सकती है पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली में फिदायीन हमले के मिले इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबु दुजाना और अबु उकाशा की तलाश में जुटी है।
इसी क्रम में दिल्ली पुलिस उधमपुर आतंकी हमले के दौरान जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद याकूब और उसके साथियों से पूछताछ कर सकती है। हालांकि इसके लिए उन्हें नेशनल इंवेसिटगेशन एजेंसी (एनआईए) से संपर्क करना होगा।
एनआईए के सूत्रों के अनुसार चूंकि उधमपुर हमले का अभी चालान पेश नहीं हुआ है और इसकी जांच एनआईए कर रही है। यदि दिल्ली पुलिस को पूछताछ के लिए नावेद और उसके साथियों की जरूरत है तो उन्हें एनआईए के मार्फत अदालत में आवेदन करना होगा।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में फिदायीन हमले की बनी योजना में दुजाना और उकाशा के नाम सामने आ रहे हैं। दोनों ने नावेद और अन्य पाक आतंकियों के साथ पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से घुसपैठ की थी।
नावेद के फरार साथी दिल्ली में कर सकते है हमला
उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त को उधमपुर हमले के बाद दो ग्रामीणों द्वारा जिंदा पकड़े गए पाक आतंकी नावेद ने एनआईए के समक्ष खुलासा किया था कि 27 मई को उसके साथ नोमान (अब मृत) दुजाना, शौकत लोन, शाहिन गुलजार और उकाशा ने कश्मीर में घुसपैठ की थी।
इस दौरान काफी दिनों तक वह एक साथ रहे। चूंकि नोमान की मौत हो चुकी है, इसलिए अब नावेद दिल्ली में आतंकी वारदात करने की योजना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दे सकता है। घुसपैठ करने वाले छह आतंकियों को दो-दो के ग्रुप में अलग-अलग वारदात की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। ना
वेद और नोमान को उधमपुर हमले का काम सौंपा था। फिलहाल नावेद कोट भलवाल जेल में है। उसके साथ पकड़े गए लश्कर के अन्य ओवर ग्राउंड वर्कर से भी काफी जानकारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।