फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   delay in special bus service

Jammu News: महिलाएं खड़ीं... विशेष बसें ही नहीं चलीं

विज्ञापन
delay in special bus service
अप्रैल में शुरू होना था विशेष बसों का संचालन, अब जुलाई 15 से चलाने का दावा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। महिलाओं को सम्मानजनक परिवहन सुविधा देने में परिवहन विभाग गंभीर नहीं है। निजी और सरकारी बसों में पहले ही महिलाओं को आरक्षित सीट का लाभ नहीं मिल रहा। इस कारण महिलाओं को मेटाडोर और निजी बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। कारण - जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) की दो महिला विशेष बसों का परिचालन अटका है। तीन महीने से यह तय नहीं हो रहा है कि परिचालन कब करें।


महबूबा मुफ्ती की सरकार में विशेष बसों का परिचालन शुरू हुआ था। इसके बाद बंद हो गया। जेकेआरटीसी ने शहर में दोबारा विशेष बसें चलाने का फैसला लिया। दो बसों काे तैयार किया, जिसका रंग गुलाबी रखा गया। इन्हें उन रूट पर चलाना था जहां शिक्षण संस्थान, निजी व सरकारी कार्यालय ज्यादा है। मगर अनदेखी की वजह से दो बसें लंबे समय से जेकेआरटीसी की रेलवे रोड स्थित यार्ड में खड़ी हैं। परिचालन में देरी पर जेकेआरटीसी के महाप्रबंधक राकेश सारंगल ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के प्रबंधन में व्यस्त थे। 15 जुलाई के बाद परिचालन शुरू करेंगे। बसें तैयार हैं। परिचालन शुरू होने से महिला श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। यह है मकसद :  कॉलेज, विश्वविद्यालय, स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों और निजी व सरकारी नौकरी करने वाली महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में असुविधा न हो उसके लिए बसों का परिचालन किया जाना है। विशेष बस में महिलाएं बिना किसी परेशानी के सफर कर सकेंगी।मेटाडोर में काफी भीड़ रहती है। ऐसे में विशेष बस राहत देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed