फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Defense Minister's statement on one rank one pension

रक्षा मंत्री ने कहा- 'सिर्फ एक लाख पूर्व सैनिकों का ही OROP शेष'

Thu, 03 Nov 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 03 Nov 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
Defense Minister's statement on one rank one pension
जवानों से मिलते रक्षा मंत्री - फोटो : Amar Ujala
वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) मामले पर रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने कहा कि सिर्फ एक लाख पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) की सुविधा देने की प्रक्रिया शेष है।
विज्ञापन


इन लोगों की दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। शेष पूर्व सैनिकों के लिए सरकार फैसला कर चुकी है और उस पर अमल की प्रक्रिया जारी है। इसे दो चार महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



रियासत दौरे के दूसरे दिन श्रीनगर में पूर्व सैनिकों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिकर ने कहा कि ओआरओपी 43 वर्ष से लटका हुआ था। केंद्र सरकार ने मामले की संवेदनशीलता का अहसास किया और इसे प्राथमिकता से लेते हुए बड़ा फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के मुद्दे सरकार की प्राथमिकता

Defense Minister's statement on one rank one pension
रक्षामंत्री मनोहर परिकर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि ओआरओपी से सरकार के खजाने पर सालाना 7500 हजार करोड़ रुपये और बकाया देने के लिए 11 हजार करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ा है। पूर्व सैनिकों की पेंशन में 23 से 24 फीसदी वृद्धि हुई है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि देश सैनिकों के साथ खड़ा है और पूर्व सैनिकाें के मुद्दे सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। अन्य तमाम मुद्दों पर भी गंभीरता से मंथन हो रहा है। केंद्र अपने स्तर पर व्यवस्था करेगा और जरूरत के अनुसार राज्य सरकारों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed