फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Defense Minister Rajnath Singh reaches forward posts of Baramulla, meets soldiers

Defense Minister on LoC: पाकिस्तान भारत को लहूलुहान करने की लगातार कर रहा साजिश, रक्षा मंत्री ने चेताया - देश की सुरक्षा से समझौता नहीं

Fri, 17 Jun 2022 01:54 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 17 Jun 2022 01:54 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर दौरे के पहले दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बारामुला में अग्रिम इलाकों में सुरक्षा तैयारियां देखीं। उन्होंने वीर जवानों का बढ़ाया हौसला भी बढ़ाया। रक्षा मंत्री ने कहा, आए दिन कुछ न कुछ घटनाएं होती रहती हैं। पहले बड़े स्तर पर बड़ी आतंकी घटनाएं होती थी, लेकिन अब ऐसी घटनाएं नाममात्र रह गई हैं। इसका श्रेय सेना के जवानों को जाता है।

विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh reaches forward posts of Baramulla, meets soldiers
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एलओसी पर जवानों से मिलते हुए - फोटो : पीआरओ

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान हजारों कटों के साथ भारत को लहूलुहान करने की साजिश में जुटा हुआ है। इसके लिए वह जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की लगातार कोशिश कर रहा है। हमारे पड़ोसी ने हमेशा भारत विरोधी गतिविधियों का सहारा लिया है। चेतावनी दी कि अगर देश की एकता और अखंडता को चोट पहुंचाने की कोशिश की गई तो करारा जवाब दिया जाएगा। राष्ट्र को आश्वासन दिया कि देश की एकता और अखंडता को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई तो सशस्त्र बल इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।

विज्ञापन

जवान ऐसे फेंसिंग वायर हैं, जिसे काटने वाले खुद लहूलुहान हो जाते हैं

जान देकर अपनी जमीन बचाने का जज्बा हमारे जवानों में है। सेना के जवान ऐसे फेंसिंग वायर हैं, जिसे काटने वाले खुद लहूलुहान हो जाते हैं। जवान राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना से भरे हुए हैं। यह उन्हें देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने के लिए प्रेरित करती हैं। वे जम्मू-कश्मीर दौरे के पहले दिन बारामुला कैंट में वीर जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ा रहे थे। उन्होंने अग्रिम इलाकों में सेना की तैयारियों की भी समीक्षा की।

विज्ञापन

आतंकी घटनाएं नाममात्र की रह गई

रक्षा मंत्री ने कहा, आए दिन कुछ न कुछ घटनाएं होती रहती हैं। पहले बड़े स्तर पर बड़ी आतंकी घटनाएं होती थी, लेकिन अब ऐसी घटनाएं नाममात्र रह गई हैं। इसका श्रेय सेना के जवानों को जाता है। देश की सीमाओं की सुरक्षा सेना के जवान दिलेरी के साथ करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने किसी की जमीन पर कब्जा नहीं किया

उनके जीवन का अनुशासन सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। देश के जवान दिन-रात सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। भारत ने किसी की जमीन पर एक इंच कब्जा नहीं किया। हम सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। हम वसुधैव कुटुंबकम की भावना पर भरोसा करते हैं।

आतंकवादी वारदातें भी पहले बड़ी संख्या में होती थीं

उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा, आजादी के बाद से मैं जानता हूं कि क्षेत्र कितना संवेदनशील है। हमारा पड़ोसी किस प्रकार की समय-समय पर नापाक हरकतें करता रहता है, ये बताने की जरूरत नहीं है। आए दिन कुछ न कुछ घटनाएं होती रहती हैं। आतंकवादी वारदातें भी पहले बड़ी संख्या में होती थीं, लेकिन अब वह नाममात्र रह गई हैं। इसका श्रेय हमारी सेना के जवानों को जाता है। सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों को श्रेय जाता है। 

पाकिस्तान हमेशा भारत को परेशान करने की कोशिश करता है

पाकिस्तान हमेशा भारत को परेशान करने की कोशिश करता है, लेकिन आप सब इस देश की ऐसी फेंसिंग वायर हैं, जिसके कट का प्रयास करने वाले खुद ही ब्लीडिंग का शिकार हो जाते हैं। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जीओसी 15 कोर लेफ्टिनेंट जनरल एएस औजला, जीओसी 19 इंफैंट्री डिवीजन मेजर जनरल अजय चांदपुरिया भी थे। 

राजभवन में उप राज्यपाल से सुरक्षा हालात पर चर्चा

रक्षा मंत्री ने राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुलाकात की। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात पर चर्चा हुई। एलओसी से लेकर घाटी के विभिन्न जिलों में आतंकवाद निरोधक अभियानों के बारे में बातचीत की गई। बीआरओ के कार्यों पर भी बात हुई। साथ ही अमरनाथ यात्रा के दौरान सेना व बीआरओ के सहयोग का रक्षामंत्री से उप राज्यपाल ने आग्रह किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed