राजनाथ बोले- कश्मीर भारत का आंतरिक मामला, चीन से वैचारिक मतभेद के बावजूद संबंध सौहार्दपूर्ण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनाथ सिंह और जनरल रावत ने सोमवार को लेह में चीन सीमा से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास दौलत बेग ओल्डी से जोड़ने वाली नवनिर्मित सड़क पर बने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण पुल का उद्घाटन किया। पुल का नाम भारतीय सेना के प्रतिष्ठित सैनिक कर्नल शेवांग रिनशेन के नाम पर रखा गया है। बता दें कि कर्नल लद्दाख के रहने वाले थे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर भारत का आंतरिक और अभिन्न मामला है। यहां तक कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी महाबलीपुरम में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात में कश्मीर का जिक्र नहीं किया। उन्होंने कहा कि आतंक के खिलाफ कार्रवाई के लिए चीन का हालिया बयान भी महत्वपूर्ण है।
Defence Minister Rajnath Singh: Kashmir is India’s internal and integral matter. Even the Chinese President Xi Jinping did not mention Kashmir in his meeting with PM Narendra Modi in Mahabalipuram. China’s recent statement for action against terror is also significant. https://t.co/yOv6RtiKaF— ANI (@ANI) October 21, 2019
सिंह ने कहा कि भारत के चीन के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। सीमा के मुद्दे पर दोनों देशों के बीच वैचारिक मतभेद हैं, लेकिन इस मुद्दे को बड़ी परिपक्वता और जिम्मेदारी के साथ संभाला गया है।
वहीं पीओके में कल भारतीय सेना द्वारा आतंकी लॉन्च पैड्स के खिलाफ किए गए ऑपरेशन को लेकर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लो ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी उपस्थित थे। वहीं लद्दाख में पर्यटन और विकास के मुद्दे पर राजनाथ सिंह ने कहा कि सियाचिन क्षेत्र अब पर्यटकों और पर्यटन के लिए खुला है।
Defence Minister Rajnath Singh, Army Chief General Bipin Rawat and General Officer Commanding of Chinar Corps Lt-Gen KJS Dhillon at the inauguration of 'Colonel Chewang Rinchen Bridge’ at Shyok River in Ladakh. pic.twitter.com/LO3oZ6TtQu— ANI (@ANI) October 21, 2019