{"_id":"591c803f4f1c1b8351f23f1e","slug":"defence-minister-jaitley-reviewed-security-situation-in-valley","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को उसी की जुबान में करारा जवाब दे सेनाः जेटली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान को उसी की जुबान में करारा जवाब दे सेनाः जेटली
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Thu, 18 May 2017 05:28 AM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्री के साथ सैन्य कमांडर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान को उसकी हरकतों का उसी की जुबान में जवाब देने का पाठ रक्षा मंत्री ने सैन्य कंमाडरों को पढ़ाया। कश्मीर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने बुधवार को रक्षा मंत्री अरुण जेटली श्रीनगर पहुंचे। उनके साथ सेना अध्यक्ष बिपिन रावत भी मौजूद थे।
रक्षा मंत्री को बादामी बाग कैंट में जम्मू-कश्मीर में मौजूदा स्थिति को लेकर जानकारी दी गई। उन्हें पाकिस्तान की ओर से बार-बार की जा रहे सीजफायर उल्लंघन के बारे में बताया। इस दौरान हुई समीक्षा बैठक में सेना प्रमुख रावत के साथ-साथ अन्य सेना के वरिष्ठ अधिकारी, रक्षा सचिव संजय मित्रा उपस्थित रहे।
बैठक में एलओसी पर मजबूत काउंटर इनफिल्ट्रेशन ग्रिड मजबूत करने के विभिन्न उपायों की जानकारी रक्षा मंत्री को दी गई। क्षेत्र में सामान्य स्थिति लाने के लिए उन्हें सभी सरकारी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के बारे में भी बताया गया।

रक्षा मंत्री ने जवानों के कामों की सराहना की
वित्त मंत्री अरुण जेटली और सीएम महबूबा मुफ्ती
- फोटो : File Photo
इस बैठक के दौरान रक्षा मंत्री ने सैन्य कमांडरों को एलसी और उससे सटे इलाकों पर सख्ती से निगरानी रखने के लिए भी जोर दिया और यह भी कहा कि वह सीमा पार से की जाने वाली किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने दें।
राष्ट्रीय अखंडता के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सेवा कर रहे हर सैनिक की वीरता, बलिदान और देशभक्तिपूर्ण उत्साह की सराहना करते हुए जेटली ने जवानों से आग्रह किया कि वे अच्छे काम ऐसे ही जारी रखें और शरारती तत्वों के साथ निपटते समय निर्दोष लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करें।