फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Defence Minister Jaitley reviewed security situation in Valley

पाकिस्तान को उसी की जुबान में करारा जवाब दे सेनाः जेटली

Thu, 18 May 2017 05:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी Updated Thu, 18 May 2017 05:28 AM IST
विज्ञापन
Defence Minister Jaitley reviewed security situation in Valley
रक्षा मंत्री के साथ सैन्य कमांडर - फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान को उसकी हरकतों का उसी की जुबान में जवाब देने का पाठ रक्षा मंत्री ने सैन्य कंमाडरों को पढ़ाया। कश्मीर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने बुधवार को रक्षा मंत्री अरुण जेटली श्रीनगर पहुंचे। उनके साथ सेना अध्यक्ष बिपिन रावत भी मौजूद थे।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री को बादामी बाग कैंट में जम्मू-कश्मीर में मौजूदा स्थिति को लेकर जानकारी दी गई। उन्हें पाकिस्तान की ओर से बार-बार की जा रहे सीजफायर उल्लंघन के बारे में बताया। इस दौरान हुई समीक्षा बैठक में सेना प्रमुख रावत के साथ-साथ अन्य सेना के वरिष्ठ अधिकारी, रक्षा सचिव संजय मित्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बैठक में एलओसी पर मजबूत काउंटर इनफिल्ट्रेशन ग्रिड मजबूत करने के विभिन्न उपायों की जानकारी रक्षा मंत्री को दी गई। क्षेत्र में सामान्य स्थिति लाने के लिए उन्हें सभी सरकारी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने जवानों के कामों की सराहना की

Defence Minister Jaitley reviewed security situation in Valley
वित्त मंत्री अरुण जेटली और सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
इस बैठक के दौरान रक्षा मंत्री ने सैन्य कमांडरों को एलसी और उससे सटे इलाकों पर सख्ती से निगरानी रखने के लिए भी जोर दिया और यह भी कहा कि वह सीमा पार से की जाने वाली किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने दें।
 
राष्ट्रीय अखंडता के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सेवा कर रहे हर सैनिक की वीरता, बलिदान और देशभक्तिपूर्ण उत्साह की सराहना करते हुए जेटली ने जवानों से आग्रह किया कि वे अच्छे काम ऐसे ही जारी रखें और शरारती तत्वों के साथ निपटते समय निर्दोष लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed