फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Decline in terrorist incidents in Kashmir Valley

कश्मीर घाटी में आतंकी घटनाओं में आई कमी

Tue, 16 Feb 2016 11:03 PM IST
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Decline in terrorist incidents in Kashmir Valley

कश्मीर में तैनात सेना की 15 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एसके दुआ ने मंगलवार को उत्तरी कश्मीर में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए एक खुलासा किया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि सेना को स्थानीय लोगों से भी इंटेलिजेंस प्राप्त होती है। दुआ ने कहा कि सीमा पार से इस समय इन्फिल्ट्रेशन न के बराबर है।

जो तेजी मौजूदा समय में आतंकियों के खिलाफ आपरेशन को अंजाम देने में आई है वह सिर्फ और सिर्फ मजबूत इंटेलिजेंस ग्रिड का नतीजा है।

सीमा पार से इस समय इन्फिल्ट्रेशन न के बराबर

Decline in terrorist incidents in Kashmir Valley
उन्होंने कहा कि काफी लोग ऐसे हैं, जो इन सबसे तंग आ चुके हैं और हमें उनसे इंटेलिजेंस प्राप्त होती है। जीओसी ने यह भी कहा कि हमारी यह पूरी कोशिश रहती है कि जो इक्का दुक्का आतंकी घुसपैठ में कामयाब हुआ, उसे यहां से पीछे नहीं बढ़ने दिया जाए।

दुआ ने कहा कि हम उन्हें प्रभावी ढंग से यहां काबू करने में काफी हद तक कामयाब हुए हैं। यही कारण है कि घाटी में आतंकी घटनाओं में भी काफी कमी देखने को मिली है।

यह पूछे जाने पर कि हाल ही में कुपवाड़ा जिले के चौकीबल में मारे गए आतंकियों ने सफेद जैकेट पहने थे, जिससे बर्फ में कैमो लॉज हो सके। जीओसी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि हम इसका विश्लेषण कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने ह्वाइट कलर के जैकेट जरूर पहने थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed