फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   death toll in kashmir clashes rises to 49

कश्मीर में एक और मौत, मरने वालों का आंकड़ा 49 पहुंचा

Sun, 31 Jul 2016 03:40 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Sun, 31 Jul 2016 03:40 PM IST
विज्ञापन
 death toll in kashmir clashes rises to 49
- फोटो : PTI

कश्मीर में हिंसा का दौर लगातार जारी है। रविवार को कश्मीर में एक और युवक की अस्पताल में मौत हो गई। इसके साथ ही कश्मीर में मरने वालों की संख्या 49 तक हो गई है। फिलहाल कश्मीर के कई इलाकों में कर्फ्यू जारी है। 

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 23 जुलाई को उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर शहर में संघषरें के दौरान घायल इशफाक अहमद डार :17: ने आज सुबह सौरा के एसकेआईएमएस अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के आठ जुलाई को एक मुठभेड़ में मारे जाने के एक दिन बार हुये संघषरें के दौरान डार गंभीर रूप से घायल हो गया था।श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों, अनंतनाग शहर, पुलवामा शहर और बारामूला शहर के कुछ हिस्सों और शोपियां शहर में कफ्र्यू जारी है और पूरे कश्मीर में चार या अधिक लोगों के जमा होन पर प्रतिबंध लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया, 'श्रीनगर शहर के केवल पांच थाना क्षेत्रों नौहट्टा, खानयार, बटमालू, सफाकदल और महराजगंज में कफ्र्यू जारी है।' घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवा लगातार ठप्प है जबकि पोस्टपेड मोबाइल टेलीफोन सेवा के सभी नेटवर्कों ने काम करना शुरू कर दिया है।


प्रीपेड मोबाइल पर फोन आ सकता है लेकिन ऐसे नंबरों से फोन नहीं किया जा सकता है। इस बीच, अलगाववादी गुट द्वारा बंद के आह्वान के कारण आज घाटी में लगातार 23 वें दिन जनजीवन प्रभावित है। अलगाववादी गुट ने पांच अगस्त तक कश्मीर में बंद रखा है और शुक्रवार को हजरतबल दरगाह तक मार्च निकालने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed