{"_id":"6834c7c245fb3256b00709a3","slug":"death-news-akhnoor-news-c-274-1-rsp1001-101916-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सड़क दुर्घटना में दो भाइयों की मौत, घर में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सड़क दुर्घटना में दो भाइयों की मौत, घर में पसरा मातम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। पठानकोट के नंगल टोल प्लाजा के पास शनिवार देर रात को स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर से स्कार्पियो चालक अनिकेत निश्चल की मौत हो गई।
इस दुर्घटना में अनिकेत का छोटा भाई कलश निश्चल गंभीर रूप से घायल हो गया था। अन्य दो युवक पारस सढोत्रा और कृष सढोत्रा भी जख्मी हो गए थे। तीनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। रविवार रात को अनिकेत निश्चल के छोटे भाई कलश निश्चल ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बिश्नाह कस्बे के वार्ड नंबर 12 के रहने वाले दो सगे भाइयों की दुर्घटना में अचानक मौत के चलते पूरे इलाके में मातम है। नौजवान मौतों के चलते सोमवार को बिश्नाह बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा है। मृतक के परिजन दो जवान बेटों की मौत होने से सदमे में हैं। माता-पिता बदहवास हो गए हैं। मृतक अनिकेत निश्चल का संस्कार रविवार को पुरमंडल में कर दिया गया। वहीं सोमवार को अंकित निश्चल के छोटे भाई कलश निश्चल का संस्कार भी पुरमंडल में कर दिया गया। अंतिम संस्कार में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। नौजवानों की मौत के चलते क्षेत्र के हर व्यक्ति की आंख नम हुई है।
गौरतलब है कि अनिकेत निश्चल, कलश निश्चल, पारस सढोत्रा और कृष सढोत्रा शनिवार शाम सात बजे के करीब बिश्नाह से जालंधर के लिए रवाना हुए थे। जालंधर में अनिकेत निश्चल और उसके दोस्तों ने अनिकेत की बुआ के घर रात्रि में ठहरना था। रविवार को साईं लाड्डी शाह के दरबार नकोदर में नतमस्तक होना था, लेकिन पठानकोट के नंगल टोल प्लाजा पर उनकी गाड़ी ट्रक से टकरा गई। इसमें अनिकेत निश्चल की मौके पर मौत हो गई। उसके छोटे भाई कलश निश्चल की इलाज के दौरान अगले दिन रविवार को मौत हो गई। अन्य दो युवकों को भी चोटें आई हैं। उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।