फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmir's Comedy King Shaadi Lal Kaul died

कश्मीर के कॉमेडी किंग शादी लाल कौल का निधन, आतंकवाद के चरम पर होने पर घाटी छोड़ आ गए थे जम्मू

Mon, 13 Jul 2020 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kashmir's Comedy King Shaadi Lal Kaul died
कश्मीर के कॉमेडी किंग शादी लाल कौल का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

कश्मीर के कॉमेडी किंग के नाम से विख्यात लोकप्रिय अभिनेता शादी लाल कौल का रविवार को निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। उनके पुत्र विजय कौल ने बताया कि वे कैंसर से पीड़ित थे और उन्हें एक सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तड़के पौने तीन बजे के आसपास उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।

विज्ञापन


उन्होंने 40 साल के अपने अभिनय जीवन में मंच से लेकर टेलीविजन पर सैकड़ों नाटक और धारावाहिक में काम किया था। कौल का जन्म श्रीनगर में हुआ था। सन 1990 की शुरुआत में आतंकवाद चरम पर होने के कारण उन्हें घाटी छोड़ कर जम्मू आना पड़ा था।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने कश्मीर से अपना रिश्ता कायम रखा और विभिन्न टेलीविजन धारावाहिकों में भूमिका निभाते रहे। वे दूरदर्शन पर 1981 से 1983 तक प्रसारित हुए 104 कड़ियों वाले धारावाहिक सबरंग में अदाकारी के लिए भी मशहूर हुए। उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थियेटर को नई दिशा प्रदान की थी : लेखक अजीज
साहित्य अकादमी के उत्तरी क्षेत्रीय बोर्ड में समन्वयक और जाने माने लेखक अजीज हाजिनी ने कौल के निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिभा ने बीसवीं शताब्दी में कश्मीर के थियेटर को नई दिशा प्रदान की थी। 


बाद में वे दूरदर्शन केंद्र श्रीनगर और डीडी कश्मीर के पर्दे पर सबके चहेते अदाकार बन गए थे। उनके निधन से मंच कला विशेषकर कश्मीरी भाषा को अपूरणीय क्षति पहुंची है। पीपुल्स डेमोेक्रेटिक पार्टी ने भी कौल को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed