{"_id":"5ee1421b8ebc3e42dd7a2317","slug":"death-jammu-news-jmu2118821180","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 दिन से लापता सैनिक का शव डैम से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 दिन से लापता सैनिक का शव डैम से मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में बोनियार डैम से एक सेना के जवान का शव मिला है। यह जवान 5 दिन पहले झेलम नदी में गिरने के बाद लापता हो गया था। उसकी तलाश में सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस की टीमें बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रही थीं।
बता दें कि सेना का यह जवान गत रविवार को उड़ी में टीसीपी छल्ला के पास देखा गया था, सीसीटीवी में आखिरी बार उसे जब देखा गया तो वो झेलम नदी के किनारे अपनी सर्विस राइफल और मोबाइल फोन छोड़कर वहां से जाते देखा गया था। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं था और उसे लगातार सेना और पुलिस की टीमों द्वारा तलाशने का अभियान चलाया गया। बुधवार सुबह उसका शव बोनियार डैम से निकाला गया।
जवान की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला निवासी अफसर सिंह (25) पुत्र सुरेन्द्र सिंह के तौर पर हुई है। वह सेना की 5 जाट में तैनात था। वह वर्ष 2016 में सेना में शामिल हुआ था।
विज्ञापन
बारामुला के एसएसपी अब्दुल कयूम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी औपचारिक कार्रवाइयों के बाद शव को जवान के पैतृक गांव भेजा जाएगा।