{"_id":"5e88d8868ebc3e76b32534d5","slug":"death-jammu-city-news-jmu2073181100","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण के दौरान व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण के दौरान व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। लॉकडाउन के बीच शहर के तालाब तिल्लो इलाके में राशन वितरण के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान एमएल कौल निवासी अंबिका विहार तालाब तिल्लो जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट बताया गया है। इससे संबंधित एक फर्जी खबर सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी जिस पर पुलिस अब कार्रवाई करने जा रही है।
एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटिल ने बताया कि तीन अप्रैल को तालाब तिल्लो क्षेत्र में पुलिस की ओर से लोगाें को राशन बांटा जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगाें ने बताया कि एक व्यक्ति नीचे गिर पड़ा है। इसे फौरन जीएमसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम में डॉक्टर ने कार्डिएक अरेस्ट को कारण बताया है। एसएसपी ने कहा कि राशन वितरण के दौरान मजिस्ट्रेट भी तैनात थे। इस मामले में एक भ्रामक और फर्जी खबर सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। पुलिस इसे वायरल करने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल की गई खबर में दावा किया गया था कि व्यक्ति की मौत पुलिस लाठीचार्ज से हुई है।