{"_id":"64d7ed5332d2c4c5f60664d4","slug":"death-in-jammu-jammu-news-c-10-jam1007-180782-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खंभे में करंट से रेहड़ी वाले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खंभे में करंट से रेहड़ी वाले की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गांधी नगर मेन स्टाप के पास ट्रांसफार्मर के करंट से रेहड़ी वाले की मौत हो गई। करीब दस मिनट तक वह खंभे से चिपका रहा। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह निवासी मजालता, उधमपुर हाल निवासी नानक नगर जम्मू के रूप में हुई है।
सुरजीत सिंह मेन स्टाप में रेहड़ी लगाता था। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह जा रहा था। इसी दौरान ट्रांसफार्मर के खंभे के साथ हाथ लग गया। करंट से वह जमीन में गिर गया। रेहड़ी वालों ने बिजली कारपोरेशन को सूचित कर बिजली बंद करवा सुरजीत को अस्पताल पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की माता, पत्नी और एक साल का बेटा है।
उधर, रेहड़ी यूनियन के प्रधान मोहन शर्मा ने करीब छह बजे रेहड़ियां बंद करवा विभाग के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने कहा कि पहले भी हादसे हो चुके हैं, मगर विभाग सही बंदोबस्त नहीं कर रहा है। उधर, एक्सईएन राजेश शर्मा ने कहा कि करंट लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।