फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   deadbody recovered, missing peoples

Jammu News: लापता तीन लोगों के शव नहर से बरामद

विज्ञापन
deadbody recovered, missing peoples
जम्मू। दोमाना पुलिस थाना क्षेत्र से लापता दो लोगों के शव मंगलवार को बरामद कर लिए गए। पुलिस को आशंका थी कि रणवीर नहर में डूबने से इनकी मौत हो सकती है। पुलिस ने सिंचाई विभाग से सिफारिश कर नहर का पानी बंद करवाया। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान पलौड़ा के पास दोनों शव एक पुल में फंसे नजर आए। शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार को सौंप दिया गया। लोवर बरनाई के दर्शन लाल तीन दिन पहले लापता हो गए थे जबकि उदयवाला का टीनू दो दिन पहले लापता हुआ था। वहीं, गंग्याल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सयोड़ा के पास नहर से हरजीत सिंह निवासी सयोड़ा का शव मंगलवार को मिला। वह कुछ दिन से लापता थे। ब्यूरो
विज्ञापन


बस स्टैंड से मिली महिला की अस्पताल में मौत
जम्मू। बस स्टैंड से बेसुध मिली महिला की मंगलवार को जीएमसी में मौत हो गई। शनिवार को 70 वर्षीय अज्ञात महिला को बेसुध हालत में स्थानीय लोगों ने जीएमसी पहुंचाया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पहचान के लिए शवगृह में रखा है। ब्यूरो
विज्ञापन

घर में बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत

जम्मू। दोमाना के मढ़ निवासी बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ओम प्रकाश अपने ही कमरे में मृत मिले। मंगलवार देर शाम परिजनों ने देखा कि वह बेसुध पड़े हैं। इसके बाद उन्हें जीएमसी पहुंचाया गया। जांच में उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed