{"_id":"62d44942c09ba5591464639c","slug":"dead-reasi-news-jmu2641370193","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। जिले के दूरदराज क्षेत्र शेरगढ़ी में रविवार को गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई है। मामले पर जानकारी हासिल कर पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक युवक की पहचान गुलाब सिंह पुत्र तोता राम निवासी शेरगढ़ी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रविवार को तोता राम के घर पर कोई नहीं था। सभी लोग अपने रिश्तेदार के घर गए हुए थे। जब वापस आए तो गुलाब सिंह का शव एक कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके पास उसके वीडीसी पिता तोता राम की राइफल भी पड़ी हुई थी।
युवक की मौत का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को कब्जे में लिया। दूरदराज क्षेत्र होने के कारण युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाना मुश्किल था। इसलिए, मौके पर एक डॉक्टर भेजा गया, और युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया। राइफल को जब्त कर पुलिस स्टेशन चसाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू हुई है।