{"_id":"5fa3a4adc0cabb54b357e59e","slug":"dead-body-of-policeman-abducted-from-magam-residence-found-in-nearby-fields","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: बडगाम में पेड़ से लटकता मिला पुलिसकर्मी का शव, रात से थे लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: बडगाम में पेड़ से लटकता मिला पुलिसकर्मी का शव, रात से थे लापता
Thu, 05 Nov 2020 12:37 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के मागम गांव में बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात से लापता पुलिसकर्मी का शव गुरुवार सुबह पास के ही गांव में एक पेड़ से लटकता हुआ मिला। आशंका जताई जा रही है कि पुलिसकर्मी को उनके घर से अगवा किया गया था, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि मृतक पुलिसकर्मी की पहचान बडगाम जिले के मगाम इलाके के अरीचंद्रीहामा निवासी अब्दुल माजिद के बेटे मोहम्मद अशरफ के रूप में की गई है। उन्हें बीते दिनों अज्ञात लोगों द्वारा अगवा कर लिया गया था। आज सुबह मगाम इलाके के ही अगरीकलान गांव के एक खेत में उनका शव पेड़ से लटकती हुई हालत में बरामद किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मृतक अशरफ परिहसपोरा पट्टन में नियुक्त थे और बुधवार शाम को वो अपने घर आए थे। आशंका है कि देर रात घर से ही संदिग्ध आतंकियों ने उन्हें अगवा कर लिया था। हालांकि सुरक्षाबलों ने किडनैपरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन