फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ddc election

डलवास स्कूल के दूसरे ब्लॉक में डाले गए वोट

विज्ञापन
ddc election
रामबन। सिलिंडर फटने के बाद रामबन के बटोत ब्लॉक के डलवास बूथ को स्कूल के दूसरे ब्लॉक में स्थानांतरित कर वीरवार को मतदान करवाया गया। हालांकि घटना के चलते स्कूल में ठहराए गए पांच विस्थापित परिवार बाल-बाल बच गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात हाई स्कूल डलवास में गैस सिलिंडर फटने से भयंकर आग लग गई थी। आग की जद में आने से डीडीसी चुनाव के लिए बनाया गया मतदान बूथ भी राख हो गया था। मगर मौके पर मौजूद लोगों ने चुनाव सामग्री को बचा लिया है। इसके बाद प्रशासन ने बूथ को स्कूल के दूसरे ब्लॉक में स्थानांतरित कर दिया था, जहां मतदान प्रक्रिया पूरी की गई। इमारत में जिस समय आग लगी थी वहां पर करीब पांच विस्थापित परिवार ठहराए गए थे। मौके पर मौजूद सुरक्षा बालों ने इस इमारत में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। सनद रहे कि फरवरी माह में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर डलवास में हुए भूस्खलन से तबाह हो गए थे। इसके बाद प्रशासन ने उन्हें स्कूल में ठहराया था। हालांकि एसएचओ पुलिस स्टेशन चंद्रोकोट इंस्पेक्टर विजय कोतवाल ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed