{"_id":"8beda233eec926ccd2a57f3137018f33","slug":"dc-raina-new-advocate-general-of-j-k-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैना JK के नए एडवोकेट जनरल नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैना JK के नए एडवोकेट जनरल नियुक्त
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल एनएन वोहरा ने सीनियर एडवोकेट डीसी रैना को रियासत का नया एडवोकेट जनरल नियुक्त किया है। कानून विभाग ने इस संबंध में इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
सरकार के कहने पर एक सप्ताह पहले एडवोकेट जनरल जहांगीर इकबाल गनेई ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
11 सितंबर 1950 को जन्मे डीसी रैना ने रणबीर हायर सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने के बाद जीजीएम साइंस कालेज से स्नातक की पढ़ाई की। 1974 में उन्होंने लॉ की डिग्री हासिल की।
विज्ञापन