फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DC Anantnag issued a circular for hoisting of National Flag on all govt buildings & offices in district

जम्मू-कश्मीर: अगले 15 दिनों के अंदर सभी सरकारी भवनों और कार्यालयों पर फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

Mon, 29 Mar 2021 11:32 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 29 Mar 2021 11:32 AM IST
सार

  • सभी सरकारी दफ्तरों में तिरंगा फहराने के निर्देश दिए
  • 15 दिनों के अंदर इन निर्देशों को लागू करने के लिए कहा
  • इसका अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए

विज्ञापन
DC Anantnag issued a circular for hoisting of National Flag on all govt buildings & offices in district
national flag

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में एलजी ने सभी सरकारी दफ्तरों में तिरंगा फहराने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद संभागीय आयुक्त कार्यालय जम्मू ने सभी उपायुक्तों और विभागाध्यक्षों को अगले 15 दिनों के अंदर इन निर्देशों को लागू करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


सरकार के निर्देशों के अनुसार अनंतनाग के जिलाधिकारी ने जिले में सभी सरकारी भवनों और कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए एक परिपत्र जारी किया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इसका अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला, क्षेत्रीय, तहसील और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

 

मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हाल ही में संभागीय आयुक्तों, जिला मजिस्ट्रेटों और एसपी के साथ बैठक की थी। इस बैठक के दौरान, उन्होंने जम्मू और कश्मीर के सभी 20 जिलों के डीसी, एसपी को सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


बता दें कि पहले जम्मू-कश्मीर के संविधान के आर्टिकल 144 के तहत लाल रंग का एक अलग झंडा ही राज्य का अपना झंडा कहलाता था। लेकिन अनुच्छेद 370 को रद्द किए जाने के बाद से अब जम्मू-कश्मीर में केवल भारत का तिरंगा झंडा फहराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed