फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Day temperature in Jammu crosses 36, light rain may occur in some parts of the state today

जम्मू में दिन का तापमान 36 के पार, आज प्रदेश के कुछ हिस्सो में हो सकती है हल्की बारिश

Sat, 09 May 2020 01:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,  जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क,  जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 May 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
Day temperature in Jammu crosses 36, light rain may occur in some parts of the state today
demo pic - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के बीच गर्मी ने भी जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार को जम्मू का दिन का तापमान 36 डिग्री के पार चला गया। कश्मीर के कई जिलों में भी दिन का तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री ऊपर चल रहा है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकतर मौसम साफ रहेगा। 

जम्मू में शुक्रवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी रंग दिखाया। दोपहर को सीधी धूप में पसीने छूट रहे थे। जम्मू में दिन का तापमान 36.1 और न्यूनतम 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


संभाग में बनिहाल में न्यूनतम तापमान 9.2, बटोत में 11.6, कटड़ा में 18.8 और भद्रवाह में 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed