फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dates worth 25 crore sold in kashmir during ramadan

गजब, रोज एक करोड़ के खजूर खा रहे कश्मीरी

Thu, 24 Jul 2014 09:19 AM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
dates worth 25 crore sold in kashmir during ramadan

रमजान के मुबारक मौके पर कश्मीर में खजूर की बंपर सेल हुई है। अब तक घाटी में 25 करोड़ के खजूर बिक चुके हैं और लगातार बिक्री जारी है। घाटी में 30 किस्म का खजूर बेजा जा रहा है।

विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि हर रोज एक करोड़ का खजूर बिक रहा है। रमजान के पवित्र महीने में खजूर खास महत्व रखते हैं।

इस पाक महीने में सबसे ज्यादा मांग रहती हैं घाटी में खजूरों की, क्योंकि इस्लाम धर्म में रोजा खोलने के लिए खजूर से बेहतर कोई चीज नहीं समझी जाती।

अधिकतर लोग खजूर से ही इफ्तियारी करते हैं, क्योंकि इसे मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा सुन्नाह (पैगम्बर द्वारा अपनाया गया तरीका) माना जाता है। यूं तो हर वर्ष घाटी में खजूर खूब बिकते हैं मगर इस बार इसकी बिक्री ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन

1200 से 1500 प्रति किलो बिक रहा खजूर

dates worth 25 crore sold in kashmir during ramadan

खजूर व्यापारी संगठन के सेक्रेटरी मोहम्मद मकबूल के अनुसार, उन्हें इतनी उम्मीद नहीं थी कि इस वर्ष खजूरों की बिक्री में इतनी ज्यादा बढ़ोतरी होगी। इस बार पिछले 5 से 7 सालों से काफी ज्यादा बिक्री हुई है।

मकबूल के अनुसार, बिक्री में बढ़ोतरी का मुख्य कारण है विदेशों से मंगवाए गए करीब 30 विभिन्न किस्मों के खजूर। उनके अनुसार इस वर्ष अब तक 25 करोड़ के खजूरों की बिक्री हो चुकी है।

खजूर बेचने वाले बशीर अहमद नामी दुकानदार के अनुसार, इस बारी ईरान, सऊदी अरब, अल्जीरिया, दुबई के इलावा मुज्जफराबाद से भी खजूरों की काफी किस्में आई हैं, जिनमें मरियम, हयानी, बरही, खाद्रव्य, सफावी, खुदरी व मधाफ्ती जैसी महंगी किस्में हैं, जिनकी कीमत 1200 से 2000 प्रति किलो है।

30 करोड़ के खजूर बिकेंगे

dates worth 25 crore sold in kashmir during ramadan

अल्ताफ हकीम नामी स्थानीय के अनुसार पहले बाजारों में इतनी ज्यादा किस्में उपलब्ध नहीं होती थी, लेकिन अब विभिन्न किस्में उपलब्ध होती हैं और काफी लोग इसे खरीदते हैं, क्योंकि इस पवित्र महीने में लोग अच्छी चीज खाना पसंद करते हैं।

उनके अनुसार औसतन रोजाना एक करोड़ के खजूरों की बिक्री घाटी में होती है। जबकि पिछले साल यह आंकड़ा काफी कम था।

अनुमान लगाया जा रहा है कि रमजान का पवित्र महीना खत्म होने तक खजूरों की बिक्री का आंकड़ा 30 करोड़ तक जा पहुंचेगा जो घाटी के अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed