फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   data mistakes correct in food security act: governor

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के डाटा में गल्तियों दुरुस्त करें : राज्यपाल

Tue, 22 Mar 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 22 Mar 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
data mistakes correct in food security act: governor
गवर्नर एनएन वोहरा - फोटो : PTI

राज्यपाल एनएन वोहरा ने सोमवार को राजभवन में उच्चस्तरीय बैठक  में जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू करने की दिशा में चल रही प्रक्रिया की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि विभाग की ओर से तैयार डाटा में कई योग्य लोगों को शामिल न किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। इसके अलावा कई फर्जी राशन कार्ड धारकों के नाम सामने आने की भी शिकायतें हैं।
विज्ञापन


उन्होंने उपभोक्ता एवं जन वितरण विभाग के सचिव को निर्देश जारी किए कि इस संदर्भ में पूरी जांच की जाए और गल्तियों को दुरुस्त किया जाए।

उन्होंने कहा कि राशन कार्ड धारकों की सूचियों को राशन डिपुओं और सरकारी कार्यालयों में भी प्रदर्शित किया जाए। इस अवसर पर फैसला लिया गया कि मुख्य सचिव सभी जिला उपायुक्तों को डाटा बेस को दुरुस्त करवाने के लिए इसकी नए सिरे से समीक्षा करने को कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर राज्यपाल ने 14 मार्च को राज्य प्रशासनिक परिषद में दो किलो अतिरिक्त राशन प्रति व्यक्ति को मुहैया करवाने के फैसले पर हो रहे कार्य की भी समीक्षा की। इस अवसर पर राज्यपाल के सलाहकार परवेज दीवान, मुख्य सचिव बीआर शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed