{"_id":"56f125f34f1c1b374ff14d34","slug":"data-mistakes-correct-in-food-security-act-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा अधिनियम के डाटा में गल्तियों दुरुस्त करें : राज्यपाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के डाटा में गल्तियों दुरुस्त करें : राज्यपाल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 22 Mar 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
गवर्नर एनएन वोहरा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल एनएन वोहरा ने सोमवार को राजभवन में उच्चस्तरीय बैठक में जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू करने की दिशा में चल रही प्रक्रिया की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि विभाग की ओर से तैयार डाटा में कई योग्य लोगों को शामिल न किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। इसके अलावा कई फर्जी राशन कार्ड धारकों के नाम सामने आने की भी शिकायतें हैं।
विज्ञापन
उन्होंने उपभोक्ता एवं जन वितरण विभाग के सचिव को निर्देश जारी किए कि इस संदर्भ में पूरी जांच की जाए और गल्तियों को दुरुस्त किया जाए।
उन्होंने कहा कि राशन कार्ड धारकों की सूचियों को राशन डिपुओं और सरकारी कार्यालयों में भी प्रदर्शित किया जाए। इस अवसर पर फैसला लिया गया कि मुख्य सचिव सभी जिला उपायुक्तों को डाटा बेस को दुरुस्त करवाने के लिए इसकी नए सिरे से समीक्षा करने को कहें।
विज्ञापन
इस अवसर पर राज्यपाल ने 14 मार्च को राज्य प्रशासनिक परिषद में दो किलो अतिरिक्त राशन प्रति व्यक्ति को मुहैया करवाने के फैसले पर हो रहे कार्य की भी समीक्षा की। इस अवसर पर राज्यपाल के सलाहकार परवेज दीवान, मुख्य सचिव बीआर शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।