{"_id":"78b47464a9a881a70972c3ad6147a1c5","slug":"darbar-open-in-srinagar-on-may-5-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मई को श्रीनगर में सजेगा सरकार का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मई को श्रीनगर में सजेगा सरकार का दरबार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 02 May 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पांच मई को खुल रहे दरबार के लिए मंत्री से लेकर संतरी तक तैयार हो चुके है। दरबार मूव से जुड़े जम्मू के मुलाजिम भी तीन और चार मई को श्रीनगर पहुंच जाएंगे ताकि वह सरकार का स्वागत जोरशोर से पांच मई को कर सकें।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह का कहना हैं कि पांच मई को श्रीनगर में दरबार खुल जाएगा। इसके लिए सरकार स्तर पर तैयारी लगभग पूरी कर दी गई है। उपभोक्ता एवं जन वितरण मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली का कहना है कि पांच मई को दरबार श्रीनगर में सजा जाएगा। इसके लिए वह भी तैयार हैं।
विज्ञापन
वहीं, कश्मीर के मंडलायुक्त गजनफर हुसेन भी नागरिक सचिवालय में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों के चैंबरों का दौरा कर वार्षिक दरबार मूव प्रबंधों की तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। लिया।
विज्ञापन
श्रीनगर सचिवालय में इस बार सचिवालय परिसर में रिस्पेशन चैंबर का निर्माण भी किया गया है। पांच मई को खुलने जा रहे ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दरबार के लिए जम्मू से कर्मचारी तीन और चार मई को श्रीनगर के लिए रवाना होंगे। इसके लिए एसआरटीसी परिवहन सुविधा मुहैया करवाएगी।