{"_id":"a0337e61b9e6fc6118f78d83ffbe4d0e","slug":"darbar-move-process-began-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में दरबार मूव की हलचल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में दरबार मूव की हलचल शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 11 Oct 2015 11:01 AM IST
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में इसी माह के आखिरी सप्ताह को बंद हो रहे दरबार के चलते शीतकालीन राजधानी जम्मू में दरबार मूव की हलचल शुरू हो गई है। सचिवालय समेत दरबार मूव कार्यालयों और कर्मचारियों की कालोनियों में साफ सफाई का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवंबर महीने के पहले सप्ताह में जम्मू में दरबार खुल जाएगा। इसको लेकर एस्टेट विभाग के निदेशक जम्मू का दौरा कर विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन
सचिवालय में साफ-सफाई का काम शुरू हो चुका है। दरबार के साथ आने वाले करीब आठ हजार अधिकारियों और मुलाजिमों के लिए क्वार्टरों की साफ सफाई और वहां बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने का काम भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में शहर के प्रमुख स्थलों पर रंग रोगन का काम भी शुरू हो जाएगा। एस्टेट विभाग अपने क्वार्टरों के अलावा होटलों में कमरे और किराये पर मकान भी लेगा, ताकि अधिकारियों को जम्मू में ठहरने की जगह उपलब्ध करवाई जा सके।