फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Darbar move preparations

जम्मू-कश्मीर: सचिवालय मूव की तैयारियां शुरू

Wed, 20 Apr 2016 08:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 20 Apr 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
Darbar move preparations
जम्मू स्थ‌ित सच‌िवालय - फोटो : Amar Ujala
सचिवालय मूव को लेकर पुलिस व प्रशासन ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं। इसी महीने जम्मू से सचिवालय बंद होकर मई महीने में श्रीनगर में खुलेगा। सचिवालय मूव के दौरान जाने वाले पुलिस अमला, गाड़ियां, ट्रकों की आवाजाही और कर्मचारियों के जाने को लेकर प्रशासन ने समीक्षा बैठक की। 
विज्ञापन


पुलिस ने भी दरबार मूव के दौरान हाईवे की सुरक्षा की समीक्षा की। गाड़ियों की आवाजाही और सुबह हाईवे पर आम यातायात रोकने पर चर्चा की। पुलिस हेडक्वार्टर में पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान सीआरपीएफ व ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया सचिवालय मूव के दौरान तड़के पांच घंटे के लिए आम गाड़ियों की आवाजाही बंद रहेगी। 
विज्ञापन


सुबह नोडल पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक नहीं होगी। सुरक्षा कर्मियों को भी दरबार मूव के लिए जा रही गाड़ियों को कोई रुकावट नहीं हो। उसके लिए प्रबंध किए जाएं। नाकों को मुस्तैद रखा जाएगा। ट्रैफिक रूट चार्ट बनाकर उसे प्रसारित करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड ओपनिंग टीम पूरी तरह से सक्रिय रहेगी। सीआरपीएफ के जवानों को भी दरबार मूव के दौरान सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। सुरक्षा बलों को राउंड द क्लाक मुस्तैद रहने के आदेश दिए। श्रीनगर में भी सचिवालय खुलने से पहले माहौल तैैयार करने के आदेश दिए गए। सिविल प्रशासन से बेहतर तालमेल पर जोर दिया। बैठक में आईजी सिक्योरिटी, आईजी जम्मू आदि अधिकारी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed