फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   darbar move preparation start in jammu

जम्मू में पुलिस ने शुरू की दरबार मूव की तैयारी

Sat, 12 Mar 2016 06:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 12 Mar 2016 06:37 PM IST
सार

  • कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए श्रीनगर में आवास तलाशी शुरु। 
  • पुलिस विभाग ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन
darbar move preparation start in jammu
साल में दो बार जम्मू कश्मीर की राजधानी बदली जाती है। - फोटो : Getty Images (File)

विस्तार

राज्य पुलिस ने दरबार मूव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए श्रीनगर में आवास तलाशना शुरू कर दिया है। कश्मीर के होटल और गेस्ट हाउस में इनको ठहराया जाएगा। 
विज्ञापन


विभाग ने होटल और गेस्ट हाउस मालिकों से कहा है कि वह उनको छह महीने रहने के लिए जगह देने का ब्योरा दें। पुलिस विभाग ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। जो भी मानकों पर खरा होगा, वे विभाग को आवास सुविधा देगा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दरबार मूव के साथ पुलिस का हेडक्वार्टर भी मूव करता है। इसमें पुलिस के वेलफेयर, परिवहन, इमारत, तकनीकी, स्वास्थ्य सहित सभी विभाग मूव होते हैं। हर वर्ष करीब 3000 कर्मी-अधिकारी दरबार के साथ मूव करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के पास अपनी इतनी इमारतें नहीं कि सबको आवास दे सके। इसलिए विभाग होटलों और गेस्ट हाउस से सेवा लेगा। पुलिस विभाग के एआईजी बिल्डिंग की ओर से इसे लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। 


22 मार्च तक टेंडर करने वाले आवेदन कर सकेंगे। सिर्फ वही होटल और गेस्ट हाउस पुलिस को सुविधा देंगे, जो पर्यटन विभाग में पंजीकृत होंगे। पुलिस विभाग पूरी जानकारी लेने और मुआयना करने के बाद इन्हें किराए पर लेगा। मई से अक्तूबर तक पुलिस किराए की आवास सेवा लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed