{"_id":"571076e44f1c1b61594a6ac5","slug":"darbar-move-office-will-close-from-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 को जम्मू में दरबार मूव कार्यालय बंद होना संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 को जम्मू में दरबार मूव कार्यालय बंद होना संभव
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 15 Apr 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
जम्मू स्थित सचिवालय
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतकालीन राजधानी जम्मू में 29 अप्रैल को दरबार मूव कार्यालय बंद होना संभव है। इस संबंध में आधिकारिक तौर पर जल्द ही अधिसूचना जारी हो सकती है।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल को जम्मू में दरबार मूव कार्यालय बंद हो सकते हैं और नौ मई को ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सरकार का दरबार सज जाएगा। जम्मू में दरबार मूव के अगले छह महीने के लिए श्रीनगर रवानगी की तैयारी शुरू हो चुकी है। संबंधित विभागों के अधिकारियों में बैठकों का दौर जारी है।
जम्मू में दरबार मूव रहते साल 2016 में बजट सत्र नहीं हो पाया। अब श्रीनगर में दरबार मूव के बाद बजट सत्र होगा। दरबार मूव के रिकार्ड की रवानगी से लेकर दरबार मूव कर्मचारियों के रहने के लिए आवास संबंधी प्रबंधों पर भी कामकाज चल रहा है।
इस साल राज्य कबीना ने दरबार मूव भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। इससे कर्मचारियों में खुशी है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अगुवाई में चार अप्रैल को पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार के गठन के बाद सरकार का यह पहला दरबार मूव होगा।