फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Darbar move: Jammu employees will arrive today, got two days holiday for Diwali

दरबार मूव: आज पहुंचेंगे जम्मू के कर्मचारी, दिवाली के लिए मिला दो दिन का अवकाश

Thu, 24 Oct 2019 10:28 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 24 Oct 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
Darbar move: Jammu employees will arrive today, got two days holiday for Diwali
darbar move - फोटो : Amar Ujala

कश्मीर में नागरिक सचिवालय दरबार मूव के तहत शुक्रवार को बंद हो रहा है, लेकिन जम्मू आधारित कर्मचारियों को बुधवार सायं पांच बजे से जम्मू जाने की अनुमति मिल गई। इनमें से कुछ कर्मचारी जम्मू के लिए रवाना भी हो गए हैं। ज्यादातर कर्मचारी गुरुवार सुबह जम्मू के लिए निकलेंगे। 

विज्ञापन


आधारिक सूत्रों के अनुसार दिवाली के लिए सरकार ने जम्मू आधारित दरबार मूव के कर्मचारियों को दो कैजुअल लीव मुहैया कराई है। ऐसे में बुधवार सायं पांच बजे के बाद उन्हें जम्मू स्थित अपने घरों में लौटने की मंजूरी मिल गई। हालांकि कश्मीर आधारित कर्मचारी शुक्रवार को दरबार के कार्यालय बंद होने तक कश्मीर में ही रहेंगे।
विज्ञापन


चार नवंबर को जम्मू में दरबार सज जाएगा और राज्यपाल सहित उनके सलाहकार, नागरिक सचिवालय, पुलिस मुख्यालय सहित दरबार से जुड़े अन्य विभाग अगले छह माह तक जम्मू से ऑपरेट करेंगे। नागरिक सचिवालय नान गजटेड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रउफ भट्ट के अनुसार कुछ जम्मू आधारित कर्मचारी अपने घरों के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


90 फीसदी कर्मचारी वीरवार सुबह जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके अनुसार दिवाली के लिए दो कैजुअल लीव मिलने से जम्मू आधारित कर्मचारी खुश हैं। नागरिक सचिवालय में करीब 5500 कर्मचारी कार्यरत हैं। वहीं दरबार मूव के साथ करीब 10 हजार सिविलियन विभाग के कर्मचारी कश्मीर से जम्मू स्थानांतरित हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed