फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   darbar move: after secretariat record its turn for employees movement

तीन-चार मई को श्रीनगर जाएंगे दरबारी कर्मचारी

Tue, 28 Apr 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 28 Apr 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
darbar move: after secretariat record its turn for employees movement

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सचिवालय खोलने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रिकार्ड भेजने के बाद आगामी 3 और 4 मई को जम्मू से कर्मचारियों को भेजने की प्रक्रिया की जाएगी। कश्मीर के मुलाजिम पहले ही घाटी में पहुंच चुके हैं। दूसरे चरण में जाने वाले कर्मियों की सहूलियत के लिए उक्त दोनों दिन जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा यातायात छोड़ा जाएगा। कश्मीर से जम्मू वाहनों को नहीं भेजा जाएगा।

विज्ञापन


सचिवालय को खोलने के लिए सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। आगामी पांच मई को सचिवालय अगले छह माह के लिए खुल रहा है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दरबार मूव का सामान श्रीनगर पहुंच गया है। जिसमें अनलोडिंग का काम शुरू हो गया है। सामान को संबंधित विभागों में पहुंचाया जाएगा। सचिवालय की सजावट का काम शुरू हो गया है। जम्मू से अब तीन और चार मई को मुलाजिमों को लेकर एसआरटीसी की बसें श्रीनगर के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन


दरबार मूव के साथ अब सभी प्रमुख सरकारी कार्यों पर श्रीनगर से मुहर लगाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि सचिवालय में रियासत से आठ हजार मुलाजिम कार्यरत हैं, जिसमें घाटी से साढ़े पांच हजार और बाकी जम्मू संभाग से कर्मचारी हैं। दरबार मूव के साथ मुलाजिमों को भी छह माह के लिए शिफ्ट होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलबत्ता अभी सचिवालय के जनरल स्टाफ छुट्टी काट रहा है। दरबार मूव होने के साथ जम्मू शहर की ट्रैफिक में राहत मिलेगी। इसके अलावा होटलों और अन्य आवासीय क्षेत्र मुलाजिमों से खाली हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed