जम्मू-कश्मीरः लखनपुर में वाहनों की जांच न होना देश के लिए खतरा!, तस्करों के हौसले बुलंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी टोल पोस्ट सहित अन्य माइनर पोस्टों वाहनों की आवाजाही वेरोकटोक जारी है। इससे जहां व्यापारी वर्ग को राहत मिली है वहीं, तस्करों सहित आपराधिक तत्वों के भी हौसले भी बुलंद हो गए हैं। देशभर से आने वाले माल की जहां जांच नहीं हो रही है वहीं निर्यात में भी तस्कर मोटी कमाई करने में जुट गए हैं।
आंकड़ों के अनुसार प्रवेशद्वार लखनपुर में आबकारी विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों ने कई तस्करी के प्रयासों को विफल किया है। नाग छतरी, गुच्छी, जंगली लहसुन, क्रिकेट के बल्लों के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली लकड़ी के साथ-साथ अन्य कई अन्य वन संपदाओं को राज्य से बाहर ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध हैं।
मगर अब वाहनों की जांच नहीं होने से तस्करों के हौसले बुलंद हो गए हैं। तस्करों द्वारा घाटी से मादक पदार्थों की तस्करी कर इसी रूट से अन्य राज्यों में भेजा जाता है। इतना ही नहीं शराब और जानवरों की तस्करी भी इसी रूट से होती आई है। जिसे समय समय पर आबकारी विभाग ने विफल भी किया है। लेकिन अब आबकारी विभाग की पोस्ट बंद होने से गाड़ियां बिना जांच ही प्रदेश से आ-जा रही हैं।
पिछले छह महीन में सामने आए मामले
-नौ दिसंबर को पशु तस्करी का मामला विफल किया गया था। इसमें 14 मवेशी मुक्त करवाए गए थे। गंडियाल रूट से तस्करी की कोशिश की जा रही थी।
-तीन नवंबर को 55 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन की खेफ पकड़ी गई थी।
-28 अक्टूबर को 120 किलो भुक्की एक ट्रक से आबकारी विभाग ने बरामद की थी।
-16 अक्तूबर को पशु तस्करी का प्रयास विफल कर 16 जानवरों को मुक्त करवाया था।
पिछले छह महीन में सामने आए मामले
-3 अक्तूबर को लखनपुर में 348 बोतल शराब बरामद की गई।
-13 सितंबर को नॉन आयोडाज्ड नमक की तस्करी का प्रयास विफल किया गया।
-दो सितंबर को पशु तस्करी का मामला विफल कर 13 जानवर मुक्त करवाए थे। इन जानवरों को फीड बताकर ले जाया जा रहा था।
-सात सितंबर और 29 अगस्त को पशु तस्करी का प्रयास विफल किया गया था।
-12 सितंबर को पुलिस ने लखनपुर आबकारी टोल पोस्ट के नजदीक से तीन आतंकियों को गिरफ्तार करते हुए आतंक की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया था। इस दौरान चार एके-56 और दो एक-47 और छह मैगजीन व 180 कारतूस बरामद किए थे।